लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट : स्विट्जरलैंड ने भारत को 30 लाख स्विस फ्रैंक की चिकित्सीय आपूर्तियां भेजी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई भारत को कोविड संकट से लड़ने के लिए 30 लाख स्विस फ्रैंक (करीब 24 करोड़ रुपये) कीमत की चिकित्सीय आपूर्तियां भेजने वाले स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार को कहा कि जरूरत के इस वक्त में स्विस सरकार भारत के साथ खड़ी है और देश को सहायता उपलब्ध कराएगी।

कोविड के बढ़ते मामलों से भारत के जूझने के बीच, स्विट्जरलैंड की कंपनियों ने भी 70 लाख स्विस फ्रैंक (करीब 56 करोड़ रुपये) की चिकित्सीय राहत देने का वादा किया है और इस तरह की कई आपूर्तियों में से पहली आपूर्ति शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच सकती है।

भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने पीटीआई-भाषा से शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा, “भारत को जब भी जरूरत होगी, हम मदद देने की कोशिश करेंगे क्योंकि भारत कई जरूरतमंद देशों की मदद करता है।”

स्विट्जरलैंड ने भारत में अस्पतालों के सहयोग के लिए 600 ऑक्सीजन सांद्रक और 50 रेस्पिरेटर भेजे हैं जिनकी कीमत करीब 30 लाख स्विस फ्रैंक (सीएचएफ) है।

स्विट्जरलैंड से भेजी गई 13 टन से अधिक की चिकित्सीय आपूर्तियों को लेकर एक मालवाहक विमान शुक्रवार की सुबह नयी दिल्ली उतरा।

स्विस दूतावास ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भेजे हुए माल में 600 ऑक्सीजन सांद्रक थे जो स्विस ह्युमैनिटेरियन एड ने निजी क्षेत्र के आपूर्तिकर्ताओं से खरीदे हैं और 50 रेस्पिरेटर शामिल हैं जिसे संघीय रक्षा, नागरिक सुरक्षा एंव खेल विभाग (डीडीपीएस) ने दान किया है। इन आपूर्तियों में शवों को रखने वाले थैले भी हैं।

जरूरत के इस वक्त में स्विट्जरलैंड भारत के साथ खड़ा है, इस बात पर जोर देते हुए हेकनर ने कहा कि लक्ष्य देश के लिए हरसंभव मदद जुटाने का है।

हेकनर ने कहा कि मुख्य संदेश यह है कि स्विस सरकार और निजी क्षेत्र भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है।

भारत में 300 से अधिक स्विस कारोबारी संस्थान हैं और करीब 120 भारतीय कॉर्पोरेट स्विट्जरलैंड में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल