लाइव न्यूज़ :

कोविड कमांड सेंटर की कर्मी पर मरीज से अभद्र भाषा में बात करने का आरोप

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:47 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अप्रैल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बने एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के एक कर्मचारी का कथित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सेंटर की एक महिला कर्मी मरीज से संवेदनहीन भाषा में बात कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह के पुत्र संतोष सिंह ने बातचीत में हेल्पलाइन के कर्मचारी द्वारा ''जाकर मर जाओ'' जैसी भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है । संतोष सिंह ने हेल्‍पलाइन कर्मचारी की अभद्र भाषा के प्रयोग के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है।

संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा है, ''मेरे परिवार की कोविड-19 की जांच 10 अप्रैल को की गई और उसकी रिपोर्ट 12 अप्रैल को आयी, तब पूरा परिवार संक्रमित पाया गया और हम लोगों ने घर में ही अपने-अपने को आइसोलेट कर लिया।''

संतोष सिंह ने कमांड ऑफिस से 15 अप्रैल को आये फोन कॉल का हवाला देकर बताया कि हेल्पलाइन की महिला कर्मी ने फोन पर पूछा कि क्‍या आपके द्वारा होम आइसोलेशन एप डाउनलोड कर उसमें नियमित जानकारी भरी जा रही है। संतोष के मुताबिक उन्होंने कहा कि अभी तक किसी डॉक्टर द्वारा इस संदर्भ में नाहीं उनसे संपर्क किया गया और नाहीं कोई जानकारी दी गई तब उधर से फोन करने वाली महिला कर्मी ने कहा '' जाकर मर जाओ।''

मुख्‍यमंत्री से उन्होंने शिकायत की कि ''इस तरह की बातें मरीजों से की जा रही हैं जबकि इस समय हर आदमी दहशत में है। किसी कर्मचारी में मानवता नहीं रह गई है और न ही सरकार का डर। सब भगवान भरोसे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे