लाइव न्यूज़ :

सात राज्यो के 17 स्टेशनों पर तैनात किये गये हैं कोविड डिब्बे

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई रेलवे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के सामान्य मरीजों के उपचार के वास्ते उसके पृथक-वास डिब्बों को देश के सात राज्यों के 17 स्टेशनों पर तैनात किया गया है।

उसने कहा कि फिलहाल विभिन्न राज्यों को 298 डिब्बे सौंपे गये हैं और उनमें 4700 से अधिक बिस्तर हैं।

उसने कहा कि महाराष्ट्र में कुल 60 डिब्बे तैनात किये गये हैं और नंदुरबार में 116 मरीज भर्ती किय गये एवं ठीक होने पर राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें छुट्टी दे दी, फिलहाल 23 मरीज उनका उपयोग कर रहे हैं।

रेलवे ने यह भी कहा कि उसने 11 कोविड केयर डिब्बे राज्य के इनलैंड कंटेनर डिपो में तैनात किये हैं और उन्हें नागपुर नगर निगम को दिये हैं। वहां नौ मरीज भर्ती किये गये और पृथक वास के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गयी। फिलहाल पालघर में 24 डिब्बे प्रदान किये गये और उन्हें उपयोग मे लाया जा रहा है।

उसने बताया कि मध्यप्रदेश में 42 ऐसे डिब्बे तैनात किये गये हैं । पश्चिम रेलवे के रतलाम संभाग ने इंदौर के पास तिही स्टेशन पर 22 डिब्बे तैनात किये हैं जिनमें 320 बिस्तर हैं। वहां 21 मरीज भर्ती किये गये और सात को अबतक छुट्टी दी गयी है। भोपाल में 20 ऐसे डिब्बे तैनात किये गये हैं जिनमें 29 मरीज भर्ती किये गये और 11 को बाद में छुट्टी दे दी गयी।

रेलवे ने बताया कि उसने असम के गुवाहाटी में 21 और सिलचर के समीप बदरपुर में 20 ऐसे डिब्बे तैनात किये। दिल्ली में उसने 75 ऐसे डिब्बे प्रदान किये जिनमें 1200 बेड हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल