लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड के मामले 1000 के नीचे, 29 जिले ग्रीन जोन में

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच अक्टूबर ओडिशा के 30 में से 29 जिले ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर दिये गये हैं, क्योंकि कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पूरे प्रदेश में कम हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में खुर्दा एक मात्र ऐसा जिला है, जिसकी पहचान ‘येलो जोन’ के रूप में की गयी है, जहां दो हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि अन्य जिलों में यह आंकड़ा एक हजार के नीचे है ।

इस बीच, राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 453 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,28,819 पर पहुंच गयी है। नये मामलों में 53 ऐसे बच्चे एवं किशोर हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 8,223 पर पहुंच गयी है ।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में फिलहाल 4,935 मरीज उपचाराधीन हैं और 10,15,608 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोरों में संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत है, जबकि कल यह आंकड़ा 18.18 फीसदी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए