लाइव न्यूज़ :

कोविड के मामले कम हो रहे हैं, पर लापरवाह न हों: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:01 IST

Open in App

चेन्नई, चार जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले कम होने और पांच जुलाई से प्रतिबंधों में ढील के बावजूद कोविड मानदंडों का पालन करना जारी रखें।

रविवार को जारी चार मिनट के वीडियो में, स्टालिन ने कहा कि अगर लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हैं, जैसे मास्क लगाना और एक दूसरे से दूरी बनाना आदि, तो वायरस को दूर रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के प्रसार को नियंत्रण में लाया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब एक दिन में 36,000 से अधिक मामले आ रहे थे और अब उनकी संख्या चार हजार से कम है।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, पार्क अभी नहीं खुले हैं, क्योंकि इन जगहों पर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं।

स्टालिन ने कहा कि लॉकडाउन लगाने से लोगों की जीविका पर असर पड़ता है और उन्हें जरूरी चीजें खरीदने में दिक्कत आती है। टीकाकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रमुख औजार है और सरकार केंद्र द्वारा भेजी गई खुराकों के आधार पर लोगों का टीकाकरण कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे