लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के 43 जिलों में कोविड केयर सेंटर आरंभ हो गए हैं : चौहान

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:55 IST

Open in App

भोपाल, 13 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के 52 में से 43 जिलों में कोविड केयर सेंटर आरंभ हो गए हैं और इनके संचालन में स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।

चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद में कहा, ‘‘43 जिलों में कोविड केयर सेंटर आरंभ हो गए हैं। इनमें 7,215 सामान्य बिस्तर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए 4,847 बिस्तरों की व्यवस्था है। प्रदेश के 9 जिलों में कोविड केयर सेंटर अभी बनने हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है, खास तौर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में तेजी से वृद्धि हुई है।

चौहान ने कहा कि नयी दिल्ली बात कर भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शेष खाली बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। भविष्य में भी एम्स में जो बिस्तर रिक्त होंगे, वे कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था और हर जिले में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।’’

चौहान ने मीडिया से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन-जागरूकता का वातावरण बनाने और विश्वास बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं रहवासी संघों और कॉलोनियों के प्रतिनिधियों से संवाद कर सहयोग की अपील करेंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अभियान में जुड़े स्वयं-सेवकों का प्रशिक्षण आरंभ हो गया है।

चौहान ने बताया कि भोपाल में आरकेडीएफ और पीपुल्स अस्पताल तथा इंदौर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। राज्य में आज 13 अप्रैल को कोविड-19 मरीजों के लिए 36,446 बिस्तर उपलब्ध हैं। इनमें से 19,410 शासकीय और 13,036 बिस्तर निजी अस्पतालों में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 12 अप्रैल को 267 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। आठ अप्रैल को 130 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही उपलब्ध थी। इस दिशा में प्रयास निरंतर जारी हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति टैंकरों से होती है। टैंकरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। टैंकरों के निर्बाध आवागमन के लिए ऑक्सीजन टैंकर को एम्बुलेंस जैसी सेवा घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा और नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी. नरहरि को दायित्व सौंपा गया है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश में अब तक 31,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो चुके हैं। आज 2,000 इंजेक्शन और मिलेंगे। इसके साथ ही 16 अप्रैल को 10,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त होंगे।

उन्होंने कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रदेश की जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि संसाधनों की सीमा है। हमें संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने होंगे, अनावश्यक यात्राओं को टालना होगा।

चौहान ने कहा कि संयम और साथ मिलकर चलने से ही हम स्थिति पर नियंत्रण पा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए