लाइव न्यूज़ :

'जेएनयू में जुलाई तक कोविड देखभाल केंद्र स्थापित होने की उम्मीद'

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में जुलाई में एक कोविड देखभाल केंद्र स्थापित हो जाएगा जबकि वह इस याचिका पर अगली सुनवाई करेगी।

विश्वविद्यालय परिसर में इस सुविधा की स्थापना के लिए शिक्षकों और छात्रों की ओर से दायर संयुक्त याचिका पर अदालत ने यह बात कही।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, “उम्मीद है कि (जुलाई में) अगली सुनवाई से पहले कोविड देखभाल केंद्र चालू हो जाएगा।”

इसके साथ ही न्यायमूर्ति पल्ली ने जेएनयू और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि परिसर में कोविड केंद्र की स्थापना के लिए उठाए गए कदमों पर अद्यतन रिपोर्ट पेश करे।

विश्वविद्यालय की ओर से अदालत में कहा गया था कि केंद्र की स्थापना के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है और क्षेत्र के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट तथा दिल्ली सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है जिन्हें अब डॉक्टर, नर्स और अन्य अवसंरचना उपलब्ध कराना है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि उसने छतरपुर में एक कोविड केंद्र को अंतिम स्वरूप दे दिया है जिसे आईटीबीपी और दिल्ली सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है।

सरकार ने कहा कि इस केंद्र को विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले कोविड केंद्र से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने कहा कि उसका स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों और नर्सों को तैनात करने पर काम कर रहा है।

अदालत ने 13 मई को निर्देश दिया था कि जेएनयू में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित किया जाए जिससे कि विश्वविद्यालय में रहने वाले संक्रमितों को तत्काल पृथक-वास में रखा जा सके।

जेएनयू में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई थी। अदालत जेएनयू शिक्षक संघ, जेएनयू छात्र संघ और दो शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल