लाइव न्यूज़ :

कोविड : सेना ने तरल ऑक्सीजन को कम दबाव वाले ऑक्सीजन गैस में तब्दील करने का समाधान ढूंढा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि उसने तरल ऑक्सीजन को कम दबाव वाले ऑक्सीजन गैस में तब्दील करने का समाधान ढूंढ लिया है जिन्हें अस्पताल में कोविड-19 के रोगियों को दिया जाएगा।

सेना ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सात दिनों से अधिक समय से सेना के इंजीनियरों ने सीएसआईआर और डीआरडीओ के सहयोग से यह समाधान ढूंढा है।’’

सीएसआईआर -- वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् है जबकि डीआरडीओ-- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन है।

बयान में कहा गया है, ‘‘चूंकि ऑक्सीजन को क्रायोजेनिक टैंक में तरल प्रारूप में ढोया जाता है, इसलिए तरल ऑक्सीजन को ऑक्सीजन गैस में जल्द परिवर्तित करना अस्पतालों के लिए बड़ी चुनौती थी।’’

इसने बताया कि इंजीनियरों ने स्व दबाव वाले कम क्षमता के (250 लीटर) तरल ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल किया और इसे विशेष रूप से बनाए गए वाष्पीकरण एवं सीधे इस्तेमाल वाले लीक प्रूफ पाइपलाइन के आउटलेट प्रेशर (चार बार) और प्रेशर वॉल्व से गुजारा।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों में टीका, ऑक्सीजन, दवाएं, उपकरण और बिस्तरों की काफी किल्लत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण