लाइव न्यूज़ :

कोविड फिर पैर पसार रहा, सावधानी की जरूरत:त्रिवेंद्र सिंह रावत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 00:29 IST

Open in App

हरिद्वार, 15 मार्च उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ में आने के लिए कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट लाने और पंजीकरण की बाध्यता खत्म करने की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की घोषणा पर असहमति जताते हुए सोमवार को कहा कि देश मे कोरोना वायरस संक्रमण फिर पैर पसार रहा है इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

यहां संवाददाताओं द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर बहुत सावधानी से दिशानिर्देश जारी किए थे लेकिन नए मुख्यमंत्री ने कोरोना रिपोर्ट और पंजीकरण पर छूट देने की बात की है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड का खतरा कम नहीं हुआ है और इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं और पहले तीन राज्यों में चिंताजनक स्थिति थी जबकि अब सात राज्यों में चिंताजनक हालात बन गए हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि सावधानी से काम लिया जाए।

त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में टीकाकरण कार्यक्रम बड़े स्तर पर चल रहा है लेकिन लोग टीका लगवाने नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में टीका 200 लोगों के लिए मिल रहा है जबकि 150 या 160 लोग ही टीका लगवाने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण