लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ के दौरान आश्रय स्थलों में रहने वालों के लिए कोविड परामर्श जारी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:36 IST

Open in App

गुवाहाटी,21 जून असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बाढ़ के दौरान सरकारी राहत शिविरों के स्थान पर अस्थाई आश्रय स्थलों पर रहने वाले लोगों के लिए सोमवार को एक विशेष कोविड-19 परामर्श जारी किया।

जारी दिशानिर्देशों में ऐसे प्रत्येक शिविर के लिए एक समिति गठित करना भी शामिल है जो प्रभावित लोगों और प्रशासन के बीच मध्यस्थ का काम करेगी ताकि उन लोगों को जांच,टीकाकरण, सेनेटाइजेशन और संदिग्ध संक्रमितों के लिए अलग से टेंट जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

परामर्श में कहा गया,‘‘ सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को औपचारिक राहत शिविरों में आश्रय लेने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन बाढ़ के दौरान अगर कोई अनौपचारिक अस्थाई आश्रय स्थल बनाता है तो वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।’’

दरअसल असम का एक बड़ा इलाका भौगोलिक तौर पर ऐसा हैं जहां बाढ़ आने की आशंका होती है और प्रत्येक वर्ष इस इलाके में बाढ़ जरूर आती है। एएसडीएमए की ओर से जारी बयान के मुताबिक औसतन 30 से 40 लाख लोग बाढ़ से पिछले दस वर्षों से प्रभावित होते आ रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों का एक वर्ग स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित राहत शिविरों में शरण लेता है लेकिन कई लोग ऊंचाई वाले इलाकों में बने अस्थाई शिविरों को तरजीह देते हैं और यह परामर्श ऐसे ही लोगों के लिए जारी किया गया है। परामर्श के अनुसार स्थानीय प्रशासन को ऐसे अस्थाई आश्रय स्थलों के बारे में तत्काल सूचना देनी होगी। इसमें लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे तमाम अनिवार्य एहतियात के बारे में बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले