लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के रूसी टीके की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:21 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 मई कोविड-19 के रूसी टीके स्पूतनिक V की 6,000 खुराक की दूसरी खेप रविवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची।

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने रविवार को यह जानकारी दी।

दवा निर्माता कंपनी ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जो खेप आज हैदराबाद पहुंची है, उसमें स्पूतनिक V टीके की दूसरी खुराक की 60,000 खुराकें हैं। खेप के नमूने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे, ताकि उन्हें जारी किया जा सके।’’

उल्लेखनीय है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने स्पूतनिक-V को 14 मई को भारतीय बाजार में पेश किया था।

कंपनी ने कहा था कि इस आयातित दवा की एक खुराक का खुदरा मूल्य 948 रुपये है। इस पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी के साथ टीके का मूल्य 995.40 रुपये प्रति खुराक बैठता है।

भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय टीकाकरण मुहिम में रूसी टीके को हाल में शामिल किए जाने के मद्देनजर दूसरी खेप समय से पहुंचाई गई। स्पूतनिक V कितना प्रभावशाली टीका है, यह दुनिया में सभी को अच्छी तरह पता है।’’

भारत को रूस से स्पूतनिक V टीके की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप एक मई को मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र