लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का चरम दौर अभी खत्म नहीं हुआ है: सोरेन

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:09 IST

Open in App

रांची, 22 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है और पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर भी 4 प्रतिशत के आस पास बनी हुई है लेकिन 'मेरे मुताबिक कोरोना का चरम दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। जब तक राज्य में कोरोना से एक निवासी की भी मौत हो रही है तब तक चरम दौर बाकी है।'

सोरेन ने ट्वीट किया, ‘‘ये आकड़ें कोरोना से हमारे संघर्ष में उत्साहवर्धक हैं और इसके लिए लिए मैं स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के खिलाफ मुहिम में लगे हर एक कर्मी और राज्य की जनता का अभिनंदन करता हूं। लेकिन मेरे मुताबिक कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ है। जब तक राज्य में कोरोना से एक भी निवासी की मौत हो रही है तब तक पीक है, ख़तरा है और हम ना तो ख़ुश हो सकते हैं और न ही चैन से बैठ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब हम और तीव्र गति से टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दे रहे हैं। तीसरे चरण की तैयारी हेतु हम एस॰ओ॰पी॰ बनाने समेत अन्य जरूरी कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मालूम है कि वैक्सीन निबंधन में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु हर जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं और जल्द ही इससे निजात मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सबसे पुनः प्रार्थना है कि बिना मास्क घरों से ना निकलें। आपको वैक्सीन राज्य सरकार की तरफ से निःशुल्क दिया जा रहा है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। अतः खुद लें और अपने आस पड़ोस में भी लोगों को वैक्सीन लेने हेतु प्रोत्साहित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया