लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीका लगवाने से नहीं टूटेगा रोजा : इस्लामी विद्वानों ने कहा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:53 IST

Open in App

श्रीनगर/लखनऊ, 13 अप्रैल मुस्लिम विद्वानों ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीका लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा लिहाजा रमजान के महीने में रोजे की हालत में खुराक ली जा सकती है।

लखनऊ में दारूल इफ्ता फरंगी महल ने भी एक फतवा जारी कर कहा है कि रमजान में टीके की खुराक ली जा सकती है।

दारूल इफ्ता फरंगी महल ने अपने एक फतवे में कहा है कि कोरोना का टीका लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा लिहाजा रमजान के महीने में रोजे की हालत में खुराक ली जा सकती है।

दारुल इफ्ता द्वारा मंगलवार को दिए गए इस महत्वपूर्ण फतवे में कहा गया है कि कोरोना टीके की दवा इंसानी बदन की रगों में दाखिल होती है, पेट के अंदर नहीं, इसलिए इसके लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा। मुसलमानों को केवल रोजे की वजह से कोविड-19 का टीका लगवाने में देर नहीं करनी चाहिए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नागरिक अब्दुर्रशीद किदवई ने दारूल इफ्ता से यह सवाल किया था, ‘‘कोविड-19 जैसी भयानक बीमारी इस समय अपने चरम पर है। इससे बचाव के लिए टीके की खुराक सूई के माध्यम से दी जा रही है। इसकी दो खुराकें दी जायेगी। हमने कई दिन पहले इसकी पहली खुराक ली है। दूसरी खुराक रमजान में दी जायेगी। आपसे मालूम यह करना है कि क्या रोजे की हालत में वैक्सीन ली जा सकती है?’’

जम्मू कश्मीर के प्रमुख मुफ्ती नसीर उल इस्लाम ने भी कहा कि रोजा रख रहा व्यक्ति टीके की खुराक ले सकता है।

इस्लाम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोविड-19 रोधी टीके की खुराक से रोजा नहीं टूटेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीके को खाना या पेय पदार्थ नहीं माना जाता। इससे लोगों को भूख से लड़ने की ताकत नहीं मिलेगी।’’

मुफ्ती ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से टीके की खुराक लेने की अपील की।

एक और धार्मिक विद्वान मुफ्ती जिया उल हक ने कहा कि धर्म रोजा के दौरान सूई या टीका लेने की इजाजत देता है।

हालांकि उन्होंने कहा कि अगर किसी को संदेह है तो वह रोजा तोड़ने के बाद टीके की खुराक ले सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन शाम में चिकित्सा टीम शायद टीके नहीं दे पाएगी इसलिए सलाह दी जाती है कि संक्रमण को हराने के लिए रोजा के दौरान टीके की खुराक ले सकते हैं।’’

पिछले साल रमजान के दौरान मुस्लिम विद्वानों ने लोगों से सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने और घर में ही इबादत करने की सलाह दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos