लाइव न्यूज़ :

टीका आने के बाद कोविड-19 देश से चला जाएगा: आठवले

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:07 IST

Open in App

पणजी, 21 दिसम्बर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि देश में एक या दो महीने में कोविड-19 का टीका उपलब्ध होगा।

आठवले ने पणजी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार टीका आने के बाद, कोरोना यहां से (देश)) चला जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि अगले एक या दो महीने में देश में कोविड-19 के खिलाफ एक टीका आ जाएगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस और छह-सात महीने तक रहेगा, लेकिन उसे एक दिन जाना होगा। टीका आने के बाद, कोरोना यहां से जाएगा।’’

आठवले ने इस साल फरवरी में ‘गो कोरोना गो’ का नारा दिया था।

उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कोरोना में कमी आ रही है ... यह जा रहा है। मैंने फरवरी में 'गो कोरोना गो' का नारा दिया था।’’

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 मामलों की संख्या गोवा और पड़ोसी महाराष्ट्र में भी कम हुई है।

रविवार तक, गोवा में कुल 50,064 कोविड​​-19 मामले सामने आये थे जबकि महाराष्ट्र में इसके कुल 18,96,518 मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र