लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘राधे’ की आय से कोविड-19 राहत कार्य के लिए दान देंगे जी एंटरटेनमेंट, सलमान खान फिल्म्स

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:14 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सलमान खान फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ से होने वाली आय से देश भर में कोविड​​-19 राहत कार्य के लिए सहयोग प्रदान करने का बुधवार को संकल्प लिया।

सलमान खान अभिनीत यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी और साथ ही इस फिल्म की स्ट्रीमिंग ओटीटी और डीटीएच सेवाओं सहित कई प्लेटफार्म पर की जाएगी।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पे-पर-व्यू प्रसारण प्लेटफार्म ‘जी प्लेक्स’ पर भी रिलीज़ होगी।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स ने राहत सहायता प्रदान करने के लिए दान मंच ‘गिव इंडिया’ के साथ भागीदारी की है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, सांद्रक और वेंटिलेटर से लेकर आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का दान भी शामिल है।

दोनों कंपनियों ने दिहाड़ी श्रमिकों के परिवारों को भी सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्धता जतायी है जो इस महामारी से प्रतिकूल तौर पर प्रभावित हुए हैं।

सलमान खान फिल्म्स के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इस महान पहल का हिस्सा बनने की खुशी है जिससे हम कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में अपना थोड़ा योगदान दे सकेंगे। पिछले साल से हम कोविड-19 से लड़ने की दिशा में अपने प्रयासों में लगातार लगे हुए हैं। बहुत महत्वपूर्ण बात, हमने यह भी महसूस किया कि ऐसी फिल्म की रिलीज को रोकने से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलेगी जिसकी शूटिंग हो चुकी है। बल्कि इससे प्राप्त कमाई का इस्तेमाल महामारी से लड़ने की दिशा में करना अधिक उपयुक्त और व्यावहारिक दृष्टिकोण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो