लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ : शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: February 18, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के साथ वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस साल ऑनलाइन किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के साथ यह चर्चा उनकी परीक्षाएं शुरू होने से पहले मार्च में की जाएगी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे यह सूचना साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी छात्रों को जिस चर्चा का इंतजार था, वह अब होने वाली है। ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर मुस्कुराते हुए अपनी परीक्षाओं की बाधा को पार करने के लिए तैयार हो जाएं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण इस साल चर्चा ऑनलाइन होगी।’’

चर्चा के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू होगा और 14 मार्च को समाप्त होगा। चर्चा के दौरान सवाल पूछने के लिए प्रतियोगिता के जरिए छात्रों का चयन होगा।

प्रधानमंत्री के साथ स्कूली छात्रों की ‘परीक्षा पे चर्चा 1.0’ का आयोजन 16 फरवरी, 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन