लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 सामान्य सदी-जुकाम जैसा हो जाएगा लेकिन अभी इसमें समय लगेगा: मैल्कम ग्रांट

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के संस्थापक अध्यक्ष सर मैल्कम ग्रांट का कहना है कि कोविड-19 भी आने वाले समय में सामान्य सर्दी-जुकाम जैसा हो जाएगा लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा क्योंकि ''अभी भी कोरोना वायरस के बारे में ऐसा काफी कुछ है जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।''

'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021' को संबोधित करते हुए ग्रांट ने कहा कि भारत को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पहले से ही किए जा रहे कार्यों में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा, ''भारत में जटिलताएं बहुत अधिक हैं क्योंकि एक राज्य से दूसरे राज्य में सामाजिक स्थितियां अलग होती हैं। स्वास्थ्य सेवा में निवेश हमेशा सरकार से नहीं आता है। निजी क्षेत्र भारत में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में बदलाव और सुधार का वाहक हो सकता है।''

ग्रांट ने कहा कि कोविड-19 भी आने वाले समय में सामान्य सर्दी-जुकाम जैसा हो जाएगा लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा क्योंकि ''अभी भी कोरोना वायरस के बारे में ऐसा काफी कुछ है जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।''

उन्होंने कहा, '' यह अभी भी एक भयानक महामारी है। अमेरिका में अभी भी हर सप्ताह 53,000 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा रहे हैं। यूरोप में, मामलों की संख्या काफी अधिक है हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वालों और मृतकों की संख्या में कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां