लाइव न्यूज़ :

मप्र के सांवेर में मतदाताओं के जोश के आगे पस्त कोविड-19 का खौफ, 78 प्रतिशत वोट पड़े

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:06 IST

Open in App

इंदौर, तीन नवंबर मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। ग्रामीण आबादी की बहुतायत वाले इस क्षेत्र में लगभग 78 प्रतिशत मतदान के साथ 13 उम्मीदवारों का चुनावी नसीब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद हो गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र के 380 मतदान केंद्रों में मंगलवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच तकरीबन 78 प्रतिशत वोट पड़े।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के शरीर का तापमान जांचा गया और उन्हें मास्क व दस्ताने बांटे गए।

महामारी से बचाव के लिए इन केंद्रों में कुछ यूं इंतजाम किए गए कि मतदाताओं की कतारों में शारीरिक दूरी बनी रहे।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जबकि 2.70 लाख लोगों को मताधिकार हासिल था। उपचुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसका नतीजा 10 नवंबर को वोटों की गिनती से पता चलेगा।

पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान सांवेर में वर्ष 2008 में 73.85 प्रतिशत, 2013 में 77.71 प्रतिशत और 2018 में 80.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान मंगलवार को वोट डाले जाने के दौरान खुड़ैल गांव के पास स्थित निजी क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव अधिकारियों से बार-बार तीखी बहस करते दिखाई दिए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वैध पहचान पत्र दिखाने के बावजूद कुछ मतदाताओं को इस केंद्र में वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई। उधर, कांग्रेस नेताओं ने निजी मेडिकल कॉलेज में मतदान केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए वहां कुछ लोगों द्वारा फर्जी पहचान के आधार पर वोट डाले जाने का आरोप लगाया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए