लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दक्षिणी राज्यों में वायरस का प्रकोप जारी, कर्नाटक में 6 हजार नए मामले

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:33 IST

Open in App

बेंगलुरु/चेन्नई/तिरुवनंतपुरम, छह अप्रैल देश के दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार जारी है।

मंगलवार को कर्नाटक में संक्रमण के छह हजार से अधिक मामले सामने आए, तमिलनाडु में 3,645 और लोग संक्रमित पाए गए तथा केरल में साढ़े तीन हजार से अधिक और लोग संक्रमण के शिकार हुए।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को संक्रमण के 6,150 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 10,26,584 हो गए।

इस दौरान राज्य में कोविड-19 से 39 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 12,696 पर पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार, अब तक 9,68,762 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 45,107 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, तमिलनाडु में संक्रमण के 3,645 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 9,07,124 हो गए। राज्य में कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 12,804 पर पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, अब तक 8,68,722 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 25,598 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसी बीच केरल में हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिली जहां मंगलवार को 3,502 नए मामले सामने आए।

राज्य सरकार ने बताया कि इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 11,41,092 हो गए और कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 29,962 पर पहुंच गई।

संक्रमण के नए मामलों में 14 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में महामारी से 14 और मरीजों की मौत हो गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने बताया कि अब तक राज्य में 11,06,123 लोग ठीक हो चुके हैं।

केरल में अब तक कोविड-19 से 4,694 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित