लाइव न्यूज़ :

मुम्बई में कोविड-19 के टीके खत्म होने वाले हैं, केंद्र तत्काल आपूर्ति बढ़ाए : महापौर

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:08 IST

Open in App

मुम्बई, सात अप्रैल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जूझ रहे मुम्बई शहर में कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की कमी हो जाने का दावा करते हुए महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार मांग की है कि केंद्र को तत्काल इनकी आपूर्ति बढ़ानी चाहिए।

पेडनेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुम्बई में मंगलवार दोपहर तक टीकाकरण अभियान की मुख्य दवा कोविशील्ड की बस 1.76 लाख खुराक थीं। उन्होंने कहा कि अब तो इनकी संख्या और कम हो गई होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 टीके शहर में 108 चिकित्सा केंद्रों पर लगाये जा रहे हैं तथा कुछ स्थानों जैसे बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना करीब 2000 टीके लगाये जा रहे हैं।

महापौर ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और विपक्षी नेताओं को इस शहर एवं राज्य के अन्य क्षेत्रों में टीके की पर्याप्त खुराकों को लेकर गहन प्रयास करने चाहिए।

उससे पहले दिन में टोपे ने कहा था कि महाराष्ट्र में कई टीकाकरण केंद्र कोरोना वायरस टीकों की कमी की वजह से बंद किये जा रहे हैं और फिलहाल राज्य में 14 लाख खुराक ही हैं जो बस तीन दिनों में खत्म हो जायेंगी।

पेडनेकर ने कहा, ‘‘ जरूरी है कि केंद्र सरकार लोगों के लिए टीके उपलब्ध कराए।’’

उन्होंने कहा कि यदि कमी रहती है लोग टीके की दूसरी खुराक नहीं ले पायेंगे जबकि कोविड-19 के विरूद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए यह अनिवार्य है।

महापौर ने कहा कि शहर के बाशिंदे कोविड-19 टीकाकरण के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं और इस कमी से उनका उत्साह कमजोर होगा।

मुम्बई भारत में कोविड-19 संक्रमण की दृष्टि से सबसे खराब स्थलों में एक है और पिछले कुछ सप्ताहों में यहां इसके मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं। मंगलवार को यहां और 10300 लोग संक्रमित पाये गये जबकि संक्रमण से 31 मरीजों की मौत हुई।

भाषा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं