लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 18 -45 साल उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीके नहीं हैं उपलब्ध, तीसरा चरण स्थगित

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:15 IST

Open in App

रांची, एक मई केन्द्र सरकार की घोषणा के अनुकूल 18 वर्ष से 45 वर्ष तक उम्र के लोगों का झारखंड में शनिवार से कोविड-19 के संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण प्रारंभ नहीं हो सका क्योंकि राज्य सरकार को इस उद्देश्य से आवश्यक टीके उपलब्ध नहीं हो पाये।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि झारखंड सरकार ने कोविड-19 के नियंत्रण के लिए देश में बने दोनों टीकों कोवीशील्ड एवं कोवैक्सिन की उत्पादक कंपनियों को 25-25 लाख टीकों की आपूर्ति का अनुरोध किया था लेकिन दोनों कंपनियों ने अब तक टीकों की आपूर्ति नहीं की है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए राज्य को अभी तक कोई भी टीका नहीं मिल सका है लिहाजा फिलहाल एक मई से इस आयु वर्ग के लोगों का केंद्र सरकार द्वारा घोषित टीकाकरण कार्यक्रम अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि टीका उपलब्ध होते ही इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी।

आज देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय से इस सिलसिले में एक अधिकृत सूचना भी जारी की गयी और बताया गया कि राज्य सरकार राज्य के लोगों के लिए टीके खरीदने के लिए प्रयासरत है।

सिंह ने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले से कोविड-19 के खिलाफ चल रहा टीकाकरण यथावत् जारी है। इस टीकाकरण अभियान में कोई रुकावट फिलहाल नहीं आयी है।

उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य के पास केन्द्र सरकार द्वारा भेजे टीके अभी लगभग सात दिनों के लिए पर्याप्त हैं अतः इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का कार्यक्रम जारी है।

सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने कोविशील्ड टीका बनाने वाली कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया’ और कोवैक्सिन टीका बनाने वाली भारतीय कंपनी भारत बायोटेक दोनों से झारखंड के लोगों के लिए 25-25 लाख टीकों की आपूर्ति करने का आग्रह किया गया था लेकिन उन्होंने कहा है कि अभी तत्काल इतनी संख्या में टीके देने की स्थिति में वे नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के 25-25 लाख टीकों की मांग के आलोक में केन्द्र सरकार ने इन कंपनियों से झारखंड के लिए क्रमशः 3.47 लाख तथा 1.93 लाख टीकों का कोटा तय किया है लेकिन ये टीके भी राज्य में कब पहुंचेंगे, इसकी कोई सूचना नहीं है।

सिंह ने बताया कि जैसे ही भारत सरकार द्वारा तय कोटे के टीके झारखंड पहुंचेंगे राज्य में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया जायेगा।

झारखंड सरकार ने केन्द्र सरकार की 19 अप्रैल की घोषित सर्वव्यापी टीकाकरण योजना के तहत कोविड-19 के खिलाफ राज्य में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़, 57 लाख लोगों के टीकाकरण की योजना बनायी है। जिन्हें कोविड के खिलाफ लड़ाई के तीसरे चरण में राज्य में टीका लगाया जाना है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 28 अप्रैल से कोविन ऐप पर पंजीकरण प्रारंभ भी हो चुका है।

इसके अलावा झारखंड में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 83 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है जिनमें से लगभग 30 लाख लोगों का टीकाकरण अबतक किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन