लाइव न्यूज़ :

1.19 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाये जा चुके हैं: सरकार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को दी गयी टीके की खुराक की कुल संख्या 1.19 करोड़ से अधिक हो गई है।

एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे तक 2,53,434 सत्रों के माध्यम से कुल 1,19,07,392 टीके की खुराक दी गई है।

लाभार्थियों में पहली खुराक ले चुके 64,71,047 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 13,21,635 एचसीडब्ल्यू और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात 41,14,710 कर्मी (एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था, एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 39वें दिन मंगलवार शाम 6 बजे तक टीके की कुल 1,61,840 खुराक दी गई। इनमें से 98,382 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 63,458 एचसीडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक मिली।’’ मंत्रालय ने कहा कि दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक संकलित की जाएगी।’’

मंगलवार शाम 6 बजे तक कुल 8,557 सत्र आयोजित किए गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 39वें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण की पहली खुराक से संबंधित प्रतिकूल असर के पांच मामले और टीके की दूसरी खुराक से संबंधित प्रतिकूल प्रभाव के तीन मामले सामने आए।

अंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीके के कुल 1,19,07,392 लाभार्थियों में बिहार से 5,82,966, केरल से 4,68,145, कर्नाटक से 7,20,392, मध्य प्रदेश से 6,75,401, महाराष्ट्र से 10,03,706, दिल्ली से 3,41,283, गुजरात से 9 01,400, उत्तर प्रदेश से 12,26,775 और पश्चिम बंगाल से 7,60,539 शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह