लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कल से सात जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगा कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:26 IST

Open in App

लखनऊ, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह उन सात जिलों में शनिवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत करेगी जहां पर संक्रमण के नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं। इसके बाद अन्य जिलों में भी इस आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत होगी।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत सात जिलों में होगी और इसके बाद अन्य जिलों में यह लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में उन सात जिलों में टीकाकरण होगा जहां पर संक्रमण के नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं।

प्रसाद के मुताबिक जिन जिलों में टीकाकरण की शनिवार से शुरुआत होगी उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण के लिए जो सॉफ्टटवेयर बना है उसका परीक्षण भी इन जिलों में किया जाएगा और उसके पश्चात अन्य जिलों में भी इसका विस्ता किया जाएगा।

राज्‍य सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविड-19 टीका कराने का फैसला किया था और बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की चार से पांच करोड़ खुराक खरीदने के लिए वैश्विक निविदा जारी करने का फैसला किया।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को टीके की 50-50 लाख खुराक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें 1.01 करोड़ वे लोग हैं जिन्होंने पहली खुराक ली और 22.33 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली है। उन्होंने सभी पात्रों से कोविड-19 से प्रतिरक्षा हेतु टीका लगवाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे