मकर संक्राति के आसपास प्रदेश में उपलब्ध होगा कोविड-19 का टीका - मुख्यमंत्री योगी
By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:38 IST2021-01-02T20:38:04+5:302021-01-02T20:38:04+5:30

मकर संक्राति के आसपास प्रदेश में उपलब्ध होगा कोविड-19 का टीका - मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर, दो जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 का टीका मकर संक्रांति के आसपास उपलब्ध होने की संभावना है।
एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मार्च 2020 में कोविड-19 के खिलाफ अभियान शुरू किया था। प्रदेश में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास पांच जनवरी को होगा। कोविड -19 का टीका मकर संक्रांति के आसपास उपलब्ध होगा।’’
मुख्यमंत्री आज गोरखपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता भवन का शिलान्यास कर रहे थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।