लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में जिन लोगों के पास पहचापत्र नहीं होगा उन्हें भी लगाया जाएगा कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:20 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 मई ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,982 नए मामले सामने आए तथा 17 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बीच राज्य सरकार ने ऐसे लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है जिन्हें संक्रमण का जोखिम अधिक है लेकिन जिनके पास कोई पहचापत्र नहीं है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य पीके महापात्र ने कहा कि पहचापत्र के अभाव में ऐसे लोगों को टीके से वंचित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे संवेदनशील लोगों को पहचापत्र नहीं होने की स्थिति में टीका लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता। इनमें खानाबदोश लोग, कैदी, मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों में रहने वाले लोग, वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग, भिखारी आदि शामिल हैं।’’

मंगलवार को 49,191 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए। यहां जांच के बाद संक्रमण की दर (टेस्ट पॉजिटिविटी रेट या टीपीआर) 22.32 फीसदी है। राज्य में टीपीआर शुक्रवार से 20 फीसदी से अधिक बनी हुई है।

राज्य में फिलहाल 98,230 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में संक्रमण के अब तक कुल 5,65,648 मामले सामने आ चुके हैं तथा 2,232 लोगों की मौत हो चुकी है।

नए मामलों में से 6,149 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि 4,833 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के हैं।

सर्वाधिक 1,539 नए मामले खुर्दा जिले से हैं। इसके बाद सुदंरगढ़ में 964, कटक में 885, अंगुल में 539 मामले तथा संबलपुर में 454 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित