लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की शीशी खुलने के बाद चार घंटे के अंदर पूरा इस्तेमाल करना जरूरी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी कोविड-19 टीके की शीशी एक बार टीकाकरण के लिए खुल जाने के बाद उसे चार घंटे के अंदर पूरी तरह इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाकी खुराक बेकार चली जाएगी और उसे नष्ट करना होगा। वरिष्ठ डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की पहली खेप 12 जनवरी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में पहुंची थी। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की खेप यहां अगले दिन पहुंची थी जिसका इस्तेमाल एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत छह जगहों पर किया जा रहा है।

आरजीएसएसएच उन 75 स्थलों में शामिल हैं जहां डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लाभार्थियों को कोविशील्ड टीके लगाये जा रहे हैं।

अस्पताल की प्रवक्ता छवि गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘टीके की पांच मिलीलीटर की प्रत्येक शीशी में कुल 10 खुराक होती हैं। और एक बार खुलने के बाद सभी 10 खुराकों को चार घंटे के अंदर इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाकी खुराक बेकार चली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos