लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की आपूर्ति अपर्याप्त, अनियमित : ओडिशा ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:59 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 मार्च ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के ‘‘अपर्यापत और अनियमित’’ आपूर्ति पर शुक्रवार को नाखुशी जताई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को लिखे पत्र में राज्य के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि टीके की आपूर्ति में राज्यों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. महापात्र ने कहा, ‘‘वर्तमान में हम अग्रिम 15 दिन के लिए भी टीकाकरण सत्र की योजना नहीं बना सकते क्योंकि हमारे राज्य में अपर्याप्त एवं अनियमित आपूर्ति है।’’

महापात्र ने कहा कि ओडिशा में स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा के सदस्यों और तय उम्र के 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा और राज्य में इस उम्र वर्ग के करीब एक करोड़ लोग हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार टीकाकरण अभियान तेज करने की योजना बना रही है।

महापात्र ने पत्र में लिखा, ‘‘आपसे आग्रह है कि हमारे राज्य के लिए कम से कम 15 दिन अग्रिम टीका जरूरतों को लेकर आपूर्ति की जाए ताकि निर्बाध टीकाकरण अभियान चल सके।’’

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को 72,739 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए