लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके को जन-जन का टीका बनाया जाना चाहिए :नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. युनूस

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:50 IST

Open in App

हैदराबाद (तेलंगाना), 10 दिसंबर नोबेल पुरस्कार विजेता एवं बांग्लादेशी प्रोफेसर मुहम्मद युनूस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के टीके ने दुनिया को दो हिस्से में बांट दिया है, एक वह, जिसके पास टीका है और दूसरा वह, जिसके पास नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीके का मालिकाना हक किसी निजी कंपनी के हाथों में नहीं होना चाहिए।

प्रो. युनून ने डिजिटल माध्यमों से आयोजित तीन दिवसीय ‘टाई ग्लोबल समिट’ (टीजीएस) के एक सत्र के दौरान कहा कि कोविड-19 का टीका पोलियो के टीके की तरह ‘लोगों का टीका’ होना चाहिए और किसी के पास इसका बौद्धिक संपदा अधिकार नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘...टीका कहीं भी किसी के भी द्वारा उत्पादित किया जा सकता है कोई पेटेंट अधिकार नहीं होना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे शब्दों में, उसकी बौद्धिक संपदा पर कॉरपोरेट का नियंत्रण या मालिकाना हक, वाणिज्यिक नियंत्रण नहीं होना चाहिए।’’

प्रो.युनूस के मुताबिक विश्व के लिए यह समय नयी दिशा में जाने का है, जहां ग्लोबल वार्मिंग नहीं हो, अमीर-गरीब के बीच खाई नहीं हो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता नहीं हो।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी ने साहसिक फैसले लेने का हमें अवसर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि विश्व के लिए यह वक्त कार्बन उत्सर्जन, संपत्ति के कुछ लोगों के ही पास जमा न होने, बेरोजगारी खत्म करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए