लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त में दिया जाना चाहिए: देवेगौड़ा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि कोविड-19 टीके की कीमत सस्ती रखी जाए और सरकार इसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को मुफ्त में देने पर भी विचार करे।

उनके कार्यालय ने एक बयान में बताया कि देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक में जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख ने यह सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि टीकों के प्रशासन संबंधी तैयारियों पर बहुत ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोविड-19 के मामलों की संख्या नियंत्रण से बाहर नहीं जाये और स्वास्थ्य व्यवस्था पर और दबाव नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि टीकों का परिवहन और भंडारण एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के प्रयासों में समन्वय के लिए सरकार के लिए उच्च-स्तरीय एक टीम की घोषणा करना सबसे बेहतर होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस टीम को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को रिपोर्ट करनी चाहिए, और पंचायत स्तर पर चिकित्सा और पैरामेडिकल स्वयंसेवियों का एक नेटवर्क बनाने में संलग्न होना चाहिए, जो हमारी मूल नियमन इकाई है।’’

देवेगौड़ा राज्यसभा के सदस्य हैं जो कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई यह दूसरी सर्वदलीय बैठक थी।

पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार देवेगौड़ा ने यह जानना चाहा कि क्या केंद्र टीकाकरण कार्यक्रम की लागत वहन करेगा या राज्य सरकारों को लागत साझा करना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है