कोविड-19 टीका प्राथमिकता : मानसिक रूप से बीमार लोगों के टीकाकरण की अर्जी पर केन्द्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:10 IST2021-03-15T17:10:26+5:302021-03-15T17:10:26+5:30

Kovid-19 Vaccine Priority: Seeks response from the Center on the application for vaccination of mentally ill people | कोविड-19 टीका प्राथमिकता : मानसिक रूप से बीमार लोगों के टीकाकरण की अर्जी पर केन्द्र से जवाब मांगा

कोविड-19 टीका प्राथमिकता : मानसिक रूप से बीमार लोगों के टीकाकरण की अर्जी पर केन्द्र से जवाब मांगा

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने मानसिक रूप से बीमार लोगों को विशेष को-मॉर्बिडिटी की सूची में शामिल करके उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका लगवाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर केन्द्र से सोमवार को जवाब तलब किया।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने केन्द्र, केन्द्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकार और कोविड-19 टीकाकरण के लिए विशेषज्ञों के राष्ट्रीय समूह को नोटिस जारी कर सभी से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

अदालत एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अनुरोध किया गया था कि अदालत सरकार को मानसिक रूप से बीमार बेघर लोगों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए नीति बनाए।

इस अर्जी में 45 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों की प्राथमिकता से टीकाकरण के लिए तय विशेष रोगों की सूची में मानसिक रोग को शामिल नहीं किए जाने को चुनौती दी है।

याचिका वकील गौरव कुमार बंसल ने दायर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 Vaccine Priority: Seeks response from the Center on the application for vaccination of mentally ill people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे