लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका : तमिलनाडु में दूसरी खुराक देने के लिए टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:56 IST

Open in App

चेन्नई, 13 फरवरी तमिलनाडु में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28 दिन पूरे होने के बाद शनिवार से स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक देने का काम शुरू हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही टीका आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होगा।

सरकारी राजीव गांधी सरकारी सदर अस्पताल में टीके की दूसरी खुराक लेने वालों का निरीक्षण कर रहे स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने कहा कि टीकाकरण अभियान में जल्दी ही आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी तक करीब 2,27,340 लोगों को टीका लगाया गया है जिनमें 1.9 लाख स्वास्थ्यकर्मी, 19,405 कोरोना योद्धा और 9,789 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टीके को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। हमने कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के पंजीकरण के लिए 17 फरवरी तक का समय दिया है। जल्दी ही अन्य लोगों को भी टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा।’’

उन्होंने पहले चरण में टीका लगवाने वालों से 28 दिन पूरे होने पर दूसरी खुराक लेने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया