लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अबतक 57.62 लाख लोगों को लगाया गया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: March 28, 2021 23:43 IST

Open in App

मुंबई, 27 मार्च महाराष्ट्र में 57,62,601 लोगों को अबतक कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को पूरे राज्य में 2,31,277 लोगों को टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 9,78,391 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है जबकि 4,69,354 अन्य को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि अग्रिम पंक्ति के कुल 8,18,267 कर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि इस श्रेणी के 2,47,596 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित 40 से 60 साल आयु वर्ग के 6,19,019 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाई गई है। 26,29,974 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर