लाइव न्यूज़ :

सिर्फ छह दिनों में 10 लाख लोगों को लगे कोविड-19 के टीके: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में सिर्फ छह दिनों के भीतर 10 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके लगे हैं। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

मंत्रालय के अनुसार देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक करीब 16 लाख लोगों को टीके लग चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि 10 लाख का आंकड़ा पार करने में ब्रिटेन को 18 दिन और अमेरिका को 10 दिन का समय लगा था।

मंत्रालय ने बताया कि 24 जनवरी सुबह आठ बजे तक करीब 16 लाख (15,82,201) लाभार्थियों को टीके लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश भर में 3,512 सत्रों में करीब दो लाख (1,91,609) लोगों को टीके लगे। वहीं अब तक टीकाकरण के लिए 27,920 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में ‘जांच-संपर्क का पता-इलाज की रणनीति’ सफल रही है और देश में नए मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। देश में अभी 1,84,408 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है।

पिछले 24 घंटे में 15,948 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद इलाज कर रहे मरीजों की संख्या में इस अवधि में सीधे तौर पर 1,254 मरीजों की कमी हुई।

देश में संक्रमण का इलाज कर रहे मरीजों में से 75 फीसदी केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हैं। केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 5,283 मरीज स्वस्थ हुए। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,694 मरीज स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 1,03,16,786 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए स्वस्थ हुए लोगों में से 84.30 फीसदी 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से है।

केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 6960 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2697 नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,849 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,54,533 हो गई। इनमें से 80.67 फीसदी मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर