लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक मार्च से भुगतान कर निजी अस्पतालों में लगवा सकते हैं कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 फरवरी गुजरात में कोविड-19 टीका लगवाने के लिए योग्य व्यक्ति एक मार्च से शुरू हो रहे दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के दौरान 522 निर्धारित निजी अस्पतालों में 250 रुपये भुगतान कर टीके की एक खुराक ले सकते हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को यह घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री एवं राज्य के स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार संभाल रहे नितिन पटेल ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग राज्य में 2,000 से अधिक सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क टीका लगवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आरोग्य योजना और राज्य सरकार की ‘मा वात्सल्य योजना’ के तहत सूचीबद्ध किये गये निजी अस्पतालों में प्रति खुराक 250 रुपये भुगतान कर टीका लगवाया जा सकता है, जिसमें टीके की कीमत 150 रुपये और अन्य शुल्क के तौर पर 100 रुपये लिये जाएंगे।

पटेल ने कहा कि राज्य सरकार, इन योजनाओं के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों को टीके की आपूर्ति करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के टीके फिलहाल खुला बाजार में उपलब्ध नहीं होंगे।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में क्रमिक रूप से वृद्धि हो रही है। राज्य में 26 फरवरी को संक्रमण के 460 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 2,69,031 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह