लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में स्वास्थ्य सचिव सहित 6,000 से अधिक लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:04 IST

Open in App

चेन्नई, 17 जनवरी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन रविवार को तमिलनाडु में स्वास्थ्य सचिव ने भी टीका लगवाया। राज्य में अब तक टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 6,000 के आंकड़े को पार कर गई है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में टीका लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि राज्य में 3,027 लाभार्थियों को कोविशील्ड, जबकि 183 को कोवैक्सीन लगाया गया। राज्य में अब तक 6,156 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। टीका लगवाने वालों में चिकित्सक भी शामिल हैं।

राज्य में 160 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

तिरूचिरापल्ली जिले में टीकाकरण अभियान की देखरेख कर रहे स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्ण ने भी टीका लगवाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोवैक्सीन लगाया गया और दोनों ही टीके सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!