लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 4,300 से अधिक कमिर्यो को लगाया गया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: January 17, 2021 00:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की 48 वर्षीय नर्स से लेकर एम्स के सफाईकर्मी तक यहां 4,300 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पहले दिन यह टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चला।

जैन और मुख्य सचिव विजय देव के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ टीके के लिए कम जगह निर्धारित की गई हैं क्योंकि उसकी खुराक की मात्रा ऑक्सफोर्ड के कोविड टीके ‘कोविशील्ड’ की तुलना में कम उपलब्ध है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ आज 4,313 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।’’

जैन ने कहा, ‘‘ पहले दिन यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।’’

बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘ ‘माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ एलएनजेपी अस्पताल में टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। हमारे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों ने टीके की पहली खुराक ली। मैं उनके असीम प्रयास और समर्पण की प्रशंसा करता हूं। वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयास के लिए सलाम।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए