लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बुधवार को 14,700 से अधिक लाोगों को लगाया गया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कोविड-19 टीकाकरण के चौथे सप्ताह में दिल्ली में 14,700 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया जो इस अभियान की शुरूआत के बाद से यहां एक दिन में सबसे अधिक लोगों का टीकाकरण है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी से टीकाकरण केंद्रों की संख्या 183 से बढ़ाकर 265 की जाएगी।

अधिकारियों द्वारा दिये गये आंकड़े के अनुसार बुधवार को 18300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था और 80 फीसद सफलता मिली। मंगलवार को 12,717 लोगों को टीका लगाया गया जो 54 फीसद से अधिक है।

पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा पुलिसकर्मियों, नागरिक रक्षा कर्मियों, डीजेबी एवं बिजली विभाग के कर्मियों समेत अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है।

शुरू में सप्ताह में चार दिन --सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को टीका लगाया जा रहा था और अब उसे बढ़ाकर हफ्ते में छह दिन कर दिया गया है।

सोलह जनवरी को इस अभियान की शुरुआत के प्रारंभिक दिनों में धीमी गति के बाद पिछले कुछ दिनों में उसने रफ्तार पकड़ी है।

दिल्ली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘ आज 14,743 लोगों को कोरोना वायरस टीका लगाया गया और सात व्यक्तियों में प्रतिकूल प्रभाव सामने आये।

जिन लेागों को यहां यह टीका लगाया गया, उनमें ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी हैं और कुछ दिन पहले उनकी संख्या एक लाख के पार चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह