लाइव न्यूज़ :

पिछले 19 दिन में लगभग 45 लाख लोगों को लगाया गया कोविड-19 रोधी टीका : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 4, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में महज 19 दिन के भीतर लगभग 45 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

भारत 18 दिन के भीतर 40 लाख लोगों को टीका लगाकर सबसे तेज गति से टीकाकरण करने वाला देश बन गया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कई अन्य देशों को ऐसा करने में 65 दिन लगे थे। भारत ने 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया था। टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या में हर रोज वृद्धि हो रही है।’’

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 8,041 सत्रों में 3,10,604 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया और अब तक कुल 84,617 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में 19 दिन के भीतर 44,49,552 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है।

भारत में महामारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर अब 1,55,025 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का महज 1.44 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक की दैनिक संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है।

इसने कहा, ‘‘भारत में पिछले कुछ हफ्तों (19 दिन) से दैनिक संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।’’

देश में महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या 1,04,80,455 हो गई है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘देश में महामारी से उबरने की दर बढ़कर 97.13 प्रतिशत हो गई है। अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 67.6 गुना अधिक है।’’

इसने कहा कि महामारी से उबरने के नए मामलों में से 86.04 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 7,030 लोगों ने महामारी को शिकस्त दी है, जबकि केरल में 6,380 और तमिलनाडु में इस अवधि में महामारी के 533 मरीज ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 84.67 प्रतिशत मामले भी छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में लगातार संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जहां पिछले 24 घंटे में 6,356 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में महाराष्ट्र में 2,992 और तमिलनाडु में संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के नए मामलों में से 71.03 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ही हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि केरल में 20 और पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ में सात-सात लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह