महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,89,001 लोगों को लगाया गया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: March 25, 2021 00:17 IST2021-03-25T00:17:46+5:302021-03-25T00:17:46+5:30

Kovid-19 vaccine applied to 1,89,001 people in Maharashtra on Tuesday | महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,89,001 लोगों को लगाया गया कोविड-19 टीका

महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,89,001 लोगों को लगाया गया कोविड-19 टीका

मुंबई, 24 मार्च महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,89,001 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और इसी के साथ राज्य में अब तक कुल 47,80,402 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

अधिकारियों ने बुधवार को जारी डेटा के आधार पर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज होगी, क्योंकि गढ़चिरोली, गोंदिया, जलगांव, हिंगोली, जालना, नंदुरबार, उस्मानाबाद, भंडारा और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में कम संख्या में लोग टीका लगवाने आए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके कुछ स्थानीय कारण हैं। कुछ त्यौहार आने के कारण भी लोग टीका लगवाने नहीं आए। हमें आगामी कुछ दिनों में लाभार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।’’

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 31,855 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले साल महामारी फैलने के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 vaccine applied to 1,89,001 people in Maharashtra on Tuesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे