लाइव न्यूज़ :

मुंबई में अगले दो दिन कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 00:15 IST

Open in App

मुंबई, 16 जनवरी बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार को कहा कि कोविन ऐप संबंधी तकनीकी मुद्दों के चलते यहां अगले दो दिन तक कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान निलंबित रहेगा।

कोविन ऐप टीकाकरण के लिए पंजीकरण की अनुमति देता है।

बीएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोविड-19 टीकाकरण के लिए डिजिटल पंजीकरण अनिवार्य है लेकिन आज इस अभियान के पहले दिन किसी तकनीकी समस्या के स्थिति में ऑफलाइन पंजीकरण की अनुमति दी गई थी।’’

इसने कहा कि लेकिन राज्य सरकार ने अब निर्देश दिया कि सभी अगले पंजीकरण ऐप के माध्यम से किए जाने चाहिए।

बीएमसी ने कहा कि इसी निर्देश एवं कोविन ऐप संबंधी दिक्कत के चलते मुंबई में टीकाकरण अभियान तब तक निलंबित रहेगा जब तक केंद्र सरकार दिक्कत को दूर नहीं कर देती।

महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों के लिए राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों तक टीकाकरण की योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos