लाइव न्यूज़ :

गुजरात में ममता दिवस के मौके पर कोविड-19 टीकाकरण रुका

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात जुलाई गुजरात में ममता दिवस के मौके पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान रोक दिया गया है । गर्भवती महिलाओं, बच्चों और शिशुओं के लिए चल रहे सार्वभौम टीकाकरण कार्यक्रम के अंग के रूप में इस दिवस को मनाया गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

राज्य सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या प्रदेश में प्रत्येक बुधवार को टीकाकरण निलंबित रहेगा ।

ममता दिवस के दौरान पूरे प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की जांच की, उन्हें मार्गदर्शन दिया और आयरन तथा विटामिन की गोलियां दी । स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं, बच्चों एंव शिशुओं को बीसीजी, पोलियो और रूबेला के टीके भी लगाये ।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया, ‘‘ममता दिवस को देखते हुये हमने कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण तथा इससे संबंधित अन्य कार्यों को इस बुधवार को निलंबित कर दिया है।’’

उन्होने कहा, ‘‘हमने अभी तक यह निर्णय नहीं किया है कि अब से कोरोना वायरस संक्रमण निरोधक टीकाकरण प्रत्येक बुधवार को निलंबित रहेगा या नहीं ।’’

उल्लेखनीय है कि अन्य टीकाकरण कार्यक्रम चलाने के लिये शुरूआती चरण में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को बुधवार को निलंबित कर दिया गया ।

हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण की हाल की गति को देखते हुये बिना किसी रोक के कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी था ।

प्रदेश में अब तक 2,73,25,191 कोविड-19 खुराक दी जा चुकी है, इनमें से 2,17,786 खुराक मंगलवार को दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा