लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:04 IST

Open in App

पणजी, दो जनवरी कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को गोवा में सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया।

गोवा के स्वास्थ्य सचिव अमित सतीजा ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वाभ्यास पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कॉर्लिम, पणजी और अल्डोना के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया, जो उत्तरी गोवा में स्थित हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘पूर्वाभ्यास के दौरान सभी जरूरी रणनीति, नियमों के वास्तविक क्रियान्वयन, कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया आदि को परखा गया और इसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हिस्सा लिया।’’

हालांकि, इस दौरान किसी भी लाभार्थी को कोविड-19 का वास्तविक टीका नहीं दिया गया। सतीजा ने पूर्वाभ्यास को सफल करार दिया है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि गोवा में कोविड-19 टीके के भंडारण के लिए शीतगृह की पर्याप्त व्यवस्था है, जिसकी मंजूरी मिलनी आवश्यक है। गौरतलब है कि गोवा दो जिलों उत्तर एवं दक्षिण गोवा में बंटा हुआ है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने टीकों की खुराक को रखने के लिए और ‘आइस बैंकों’ को मंजूरी दी है।

सतीजा ने कहा, ‘‘गोवा में टीके की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए निजी अस्पतालों की भी मदद ली जा रही है।’’

गौरतलब है कि भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकारी की विशेषज्ञ समिति (एसईसी)ने शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित टीके कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की अनुमति देने की अनुशंसा की, जिसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी कर रहा है और अगले कुछ दिनों में टीके को लगाने का रास्ता साफ हो गया।

उल्लेखनीय है एसईसी ने अपनी अनुशंसा भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह