लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड और मिजोरम में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:13 IST

Open in App

देहरादून/आइजोल, दो जनवरी देशभर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभ्यास के तहत शनिवार को उत्तराखंड में भी पूर्वाभ्यास किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि देहरादून जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा।

कोविड-19 टीकाकरण नोडल अधिकारी तथा एनएचएम की अभियान निदेशक सोनिका ने कहा, ''महात्मा गांधी शताब्दी अस्पताल, खुरूबा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, भानियावाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा भोगपुर और रानीपोखरी के राजकीय एलोपैथिक अस्पताल में पूर्वाभ्यास किया गया।''

उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे से शुरू हुए पूर्वाभ्यास के दौरान 123 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के नोडल अधिकारी ने सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास के लिये प्रत्येक अस्पतालों में पर्यवेक्षकों की तैनाती कर रखी थी।

पूर्वाभ्यास संपन्न होने के बाद एनएचएम निदेशक ने विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि राज्य में होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के लिये सभी आवश्यक प्रबंध कर लिये गए हैं।

वहीं, मिजोरम सरकार ने भी कोविड-19 टीकाकरण का सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों और वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में आइजोल के दो जन स्वास्थ्य केन्द्रों में 23-23 लोगों को प्रयोग के तौर पर टीके लगाए गए।

अधिकारी ने कहा, ''पूर्वाभ्यास से हमें वास्तविक अभियान की तैयारियों की समीक्षा में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos