चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकूला जिले में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया
By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:04 IST2021-01-02T22:04:07+5:302021-01-02T22:04:07+5:30

चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकूला जिले में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया
चंडीगढ़, दो जनवरी कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारियों के तहत शनिवार को केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला जिले में इसका पूर्वाभ्यास किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य के पंचकूला जिले में चार स्थानों पर यह पूर्वाभ्यास किया गया, जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दो-दो स्थान शामिल किये गये थे।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासन ने भी शहर में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।