लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के सभी 13 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:22 IST

Open in App

अमरावती, दो जनवरी आंध्र प्रदेश के सभी 13 जिलों में 39 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके तहत स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया।

देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।

स्वास्थ्य आयुक्त कटमनेनी भास्कर ने कहा कि सभी जिलों में पूर्वाभ्यास के दौरान लगभग 32 छोटी और 26 बड़ी घटनाएं निर्मित की गईं।

भास्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ये घटनाएं वास्तविक नहीं हैं, लेकिन हमने टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए कुछ आभासी (डमी) स्थितियां उत्पन्न कीं। सब कुछ योजना के अनुसार हुआ। अब हम जब भी वास्तविक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होता है, उसके लिए तैयार हैं।’’

चुनिंदा स्थानों पर पूर्वाभ्यास के लिए चुने गए निर्दिष्ट समूहों के 975 पूर्व-चिन्हित लाभार्थियों में से कुल 954 को ‘डमी वैक्सीन’ दी गई।

भास्कर ने कहा, "शेष 21 को विभिन्न समस्याओं के कारण टीका नहीं लगाया गया था।"

उन्होंने कहा कि इनके परिणाम उत्साहजनक हैं।

सभी जिलों में चले पूर्वाभ्यास के परिणाम पर एक समीक्षा रिपोर्ट आगे की कार्यवाही के सुझाव के लिए राज्य कार्य दल को भेजी जाएगी।

आयुक्त ने कहा, "हम केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को भी फीडबैक भेजेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां