लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में शुक्रवार को होगा कोविड 19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:31 IST

Open in App

देहरादून, सात जनवरी उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा ।

टीकाकरण का पूर्वाभ्यास प्रत्येक जिले में 10 स्थानों पर कुल 130 चिकित्सा इकाईयों में किया जायेगा, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। टीकाकरण का पूर्वाभ्यास राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा निजी चिकित्सालयों में संपन्न होगा ।

पूर्वाभ्यास के बारे में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार के दिशानिर्देशानुसार, टीका लगने के उपरान्त 30 मिनट तक व्यक्ति को निगरानी कक्ष में रहना होगा, जिससे यह पता लग सके कि टीके का व्यक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं हो रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक और राज्य नोडल अधिकारी सोनिका ने बताया कि जिला स्तर पर टीकाकरण के पूर्वाभ्यास हेतु उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है, जिन्हें टीका लगेगा।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन लोगों को एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर भेजी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो