लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू

By भाषा | Updated: January 2, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में तीन स्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शनिवार को शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रशासन दो जनवरी से इस गतिविधि को शुरू करेंगे ताकि योजना और लागू करने के बीच समन्वय की जांच की जा सके और इसमें आने वाली बाधाओं की पहचान की जा सके।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां कहा, ‘‘गुरु तेग बहादुर अस्पताल, शाहदरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दरियागंज और वेंकेटेश्वर अस्पताल, द्वारका दिल्ली के तीन स्थल हैं, जिसका चयन राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए किया गया है।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस अभ्यास के तौर पर दरियागंज के केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

हालिया स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस (ऑनलाइन सम्मेलन) तीन चुनिंदा स्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को लेकर किया गया था। इन स्थानों में मध्य जिले, शाहदरा जिले और दक्षिण-पश्चिम जिले के एक-एक केंद्र शामिल हैं।

फ्रीजर लगाने से लेकर इस पूरी प्रक्रिया के लिए कोल्ड चेन उपकरण स्थापित करने और जब कभी टीका उपलब्ध हो तो उसे दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में रखने के प्रबंधन किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 दिसंबर को कहा था कि दिल्ली सरकार टीका प्राप्त करने, उसे रखने और शहर में टीकाकरण के पहले चरण में प्राथमिकता वाले श्रेणी के 51 लाख लोगों को लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इनमें स्वास्थ्य कर्मी, कोविड-19 से लड़ने में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोग, 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग तथा बीमारियों से ग्रस्त 50 साल से कम उम्र के लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां