लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद सदर अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:03 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जनवरी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले इसकी तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से मंगलवार को यहां सदर अस्पताल में पूर्वाभ्यास किया गया। इससे पहले राज्य के छह जिलों में पूर्वाभ्यास किए गए थे।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सदर अस्पताल के कुल 25 स्वास्थ्यकर्मियों को पुराने ट्रॉमा सेंटर में डमी टीका दिया गया।

रविवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने दो टीकों के सीमित आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी जिससे टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

बयान में कहा गया है कि चुने गए लोग मंगलवार को सदर अस्पताल में निर्धारित स्थान पर पहुंचे । इससे पहले उन्हें संदेश भेजा गया था । उन्होंने टीका लगाने वालों को अपना परिचय पत्र दिखाया और इसके बाद उन्हें डमी टीका लगाया गया ।

इसमें कहा गया है कि टीकाकरण के बाद लाभान्वितों को प्रतीक्षा कक्ष में ले जाया गया जहां उन्हें दिशा निर्देशों के अनुसार आधे घंटे बाद जाने की अनुमति दी गयी ।

इससे पहले 28 एवं 29 दिसंबर को प्रदेश के राजकोट एवं गांधीनगर जिलों में इसी प्रकार से पूर्वाभ्यास किए गए थे । इसके बाद दो जनवरी को आणंद, वलसाड, दहोद एवं भावनगर जिलों में भी पूर्वाभ्यास किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग