लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण : 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शाम चार बजे से शुरू होगा पंजीकरण

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिक कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए बुधवार को शाम चार बजे से कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। सरकार एक मई से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू करने के लिए तैयार है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए नये, योग्य श्रेणी के लोग आज शाम चार बजे से कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करा सकते हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीका लगवाने का समय लेना अनिवार्य होगा क्योंकि शुरुआत में सीधे आकर टीका लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 45 साल से अधिक आयु के लोग अब भी मौके पर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने पर 18 साल से अधिक आयु के लोगों को भी एक मई से टीका लगाने का फैसला लिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी के लिए टीकाकरण शुरू होने के बाद मांग बढ़ने की उम्मीद है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु के बीच के लोगों के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना और टीका लगवाने के लिए समय लेना अनिवार्य होगा। शुरुआत में सीधे आकर टीका लगवाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘18-44 आयु वर्ग के नागरिकों का 28 अप्रैल के बाद से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।’’

साथ ही एक मई से नागरिकों के लिए कोरोना वायरस रोधी टीकों के प्रकार और उनकी कीमतें कोविन पोर्टल पर दिखाई जाएंगी।

18 से 44 वर्ष की आयु के लोग किसी भी निजी कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) से पैसे देकर टीका लगवा सकेंगे, 45 साल से कम आयु के नागरिक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में किसी भी सरकारी सीवीसी से टीका लगवा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे