लाइव न्यूज़ :

सरकारी छुट्टियों सहित पूरे अप्रैल चलेगा कोविड-19 का टीकाकरण कार्यक्रम

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र ने पूरे अप्रैल भर सरकारी छुट्टियों के दौरान भी सभी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को संचालित करने का निर्णय किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनसे इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के टीकाकरण की गति और कवरेज को बढ़ाने के लिए 31 माार्च को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह कदम उठाया गया है।’’

इसने कहा, ‘‘यह निर्णय कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार के अग्र सक्रिय एवं क्रमिक रुख के अनुरूप है।’’

इसने कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा और निगरानी उच्चतम स्तर पर जारी है।

सरकार ने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (एनईजीवीएसी) की अनुशंसा पर एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।

देश में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 16 जनवरी से देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

कोविड-19 टीकाककरण अभियान का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों के लिए शुरू किया गया।

मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अभी तक 10,86,241 सत्र के माध्यम से 6.5 करोड़ से अधिक (6,51,17,896) टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां